टीवी शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के एक टास्क के दौरान जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने घर में एंट्री करने के लिए 25 लाख की प्राइज मनी की कुर्बानी दे दी थी. शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने जय की इस हरकत को मूर्खतापूर्ण बताया था, लेकिन जय का कहना था कि वे सिर्फ अपने उसूलों के हिसाब से खेलेंगे. इस विवाद में काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi), जय का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बाकी 5 कंटेस्टेंट बारात में नहीं आए थे. काम्या ने ट्वीट किया है, 'शमिता शेट्टी क्या उम्मीद कर रही थी? क्या 6 लोग शो से निकल जाएं, ताकि बाकी 25 लाख जीत सकें? आपको कैसे पता चलता कि पहला टास्क 25 लाख पर रुक ही जाता है? यह सिर्फ जय पर निर्भर नहीं था! बाकी 5 बारात में नहीं आए हैं.'
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी