पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) का शनिवार को यानी 30 अक्टूबर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. जिसमें साउथ सिनेमा के कई सितारे शामिल हुए. अभिनेता का निधन (Puneeth Rajkumar Passes Away) उनके फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है. इस बीच, दिवंगत अभिनेता को कर्नाटक के कलाबुरगी में फैंस ने श्रद्धांजलि दी. वैसे तो पुनीत राजकुमार के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया और अलग-अलग माध्यम से अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. लेकिन, कर्नाटक के कलाबुरगी में अभिनेता के फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बेहद अलग और भावुक तरीका अपनाया, जिसने दिवंगत अभिनेता के सभी फैंस को इमोशनल कर दिया है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी