‘फ्रेंडस’ से पहले जेम्स माइकल टायलर (James Michael Tyler) ने 1990 में ‘जस्ट शूट मी’ और ‘सबरिना द टीनएज विच’ जैसे सीरीज में नजर आ चुके थे. फिर साल 1994 में वो ‘फ्रेंड्स’ से जुड़े. सबसे पहले वो एक बैकग्राउंड कैरेक्टर के रूप में काम किया. इस सीरीज में लंबे समय तक उन्होंने एक भी डायलॉग नहीं बोला था, मगर फिर उनका कैरेक्टर हिट हो गया. एक वेटर के कैरेक्टर में दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया. फ्रेंड्स का सांतवें सीजन में कुल 236 एपिसोड्स थे, जिसमें से 150 एपिसोड्स में वे नजर आए. इस बात का जिक्र साल 2019 में आई किताब ‘जेनेरेशन फ्रेंड्स’ में किया गया है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी