'Hum Do Hamare Do' Streaming Now: फिल्म ‘हम दो हमारे दो (Hum Do Hamare Do)’ ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. बता दें, इस फिल्म का दर्शकों बड़ी बेसब्री थी, क्योंकि इससे पहले राजकुमार और कृति सेनन की जोड़ी को लोग फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में देख चुके हैं. दर्शकों को इनकी जोड़ी उस फिल्म में भी बेहद पसंद आई थी. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद ही पता चल गया था कि यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है. कृति सेनन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ में परेश रावल, रत्ना पाठक शाह और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post