जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर अपनी बिजी जिंदगी से वक्त निकालकर अलग-अलग जगह की यात्राओं पर निकलती हैं. वे इस बार दोस्तों के साथ पहाड़ों में जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं. जाह्नवी अक्सर मुंबई में जिम, योग या दोस्तों के साथ कैजुअल आउटिंग के दौरान नजर आती हैं. वे दिन भर खुद को एक्टिव बनाए रखती हैं. वे लेटेस्ट फोटोज (Janhvi Kapoor Photos) में नारंगी रंग के कपड़े पहने हुए खूबसूरत नजारों का आनंद लेती दिख रही हैं. यह खूबसूरत सीन एक्ट्रेस के फैंस को काफी भा रहे हैं. जाह्नवी को कुछ समय पहले फिल्म 'रूही' में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी थे. वे फिल्म 'गुड लक जेरी,' 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' में काम कर रही हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post