टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा था कि तारक मेहता (Taarak Mehta) पिछले कुछ वक्त से ऑफिस वर्क से काफी परेशान हो रहे थे. वे अपने बॉस और काम की खिचपिच की वजह से घर पर भी ठीक से बर्ताव नहीं कर रहे थे. उनकी मानसिक स्थिति ऐसी हो गई थी कि वे अपने सबसे प्यारे दोस्त जेठालाल पर बरस पड़े थे. जब तारक दफ्तर में बैठे कागज में कुछ लिख रहे थे, तब उनके बॉस राकेश बेदी को लगा कि वे काम के बोझ से तंग आकर इस्तीफा (Taarak Mehta resign) लिख रहे थे.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post