अब शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का सफर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)' में खत्म हो चुका है, लेकिन फैंस के बीच अभी भी वह चर्चा में बनी हुई हैं. सीरियल को गुड बाय कहने के बाद शिवांगी (Shivangi Joshi Video) इन दिनों दुबई में वेकेशन के मजे ले रही हैं. जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. शिवांगी जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में शिवांगी, जैज मानक के सॉन्ग शाका लाका बूम बूम पर शानदार डांस मूव्ज दिखाती नजर आ रही हैं.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी