कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. कपल की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि कपल ने शादी (Katrina Kaif and Vicky Kaushal Marriage) की ड्रेस से लेकर वेडिंग वेन्यू तक, कई चीजें तय कर ली हैं. हालांकि, विक्की-कैटरीना के फैंस के दिलों में यह सवाल है कि वे शादी के बाद कहां शिफ्ट होंगे. अब कपल के ड्रीम होम (Katrina and Vicky Dream Home) के बारे में पता चला है. उन्होंने जिस बील्डिंग में घर लिया है, उसमें विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के दो फ्लोर हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post