कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में जॉनी लीवर (Johny Lever) की बेटी जेमी लीवर (Jamie Lever) फराह खान (Farah Khan) की मिमक्री करते हुए नजर आने वाली हैं. इस खास एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज हुआ है. जेमी लीवर अपने पापा जॉनी लीवर की तरह मिमक्री में माहिर हैं. वे दर्शकों के सामने कई सेलेब्स की मिमक्री (Farah Khan Mimicry) कर चुकी हैं. अब वे 'द कपिल शर्मा शो' के मंच से लोगों को हंसाती हुई नजर आएंगी. प्रोमो वीडियो में जेमी लीवर के एक्ट पर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) समेत हर कोई हंसता हुआ दिख रहा है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी