अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' के प्रमोशन के लिए अब 'कौन बनेगा करोड़पति 13 (Kaun Banega Crorepati 13)' के शानदार शुक्रवार के एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल होने वाले हैं. जहां, अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले की अपनी जिंदगी के बारे में भी बात की. अमिताभ बच्चन ने अक्षय कुमार से एक्टिंग में कदम रखने से पहले की उनकी जिंदगी के बारे में सवाल पूछा. जिसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले दिल्ली में 'कुंदन' ज्वैलरी बेचते थे.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी