बॉलीवुड के किंग खान (King Khan) 2 नवंबर को 56 साल के हो गए. इस मौके पर दुनियाभर में फैले फैंस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं. अपने चहेते स्टार को जन्मदिन की बधाई देने कई फैंस तो आधी रात को ही उनके घर के सामने जमा हो गए थे. ‘मन्नत’ के आगे लोगों की इतनी भीड़ हो गई थी कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा. इसी बीच एक शख्स हू-ब-हू शाहरुख की नकल करता हुआ दिखाई दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है.  

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post