Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी में फूलों की सजावट करने वाले कारीगर यूपी से बुलाए गए हैं. बता दें, इवेंट कंपनी के लोग, मेहमानों को होटल छोड़ने के बाद टैक्सी ड्राइवर बरवाड़ा के मीना धर्मशाला में ठहरे हुए हैं. वहीं, बात सुरक्षा व्यवस्था की करें तो, यहां करीब 150 बाउंसर मौजूद हैं. साथ ही होटल सिक्स सेंस के बाहर सड़क पर आसपास पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के आदेशों के चलते 25 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, जो 10 तारीख को शाम 8:00 बजे तक यहां तैनात रहेंगे.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post