Ankita Lokhande With Vicky Jain: 14 दिसंबर को अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) शादी के बंधन में बंध गए. अब अंकिता अपनी शादी के बाद पहली बार अपने पति के साथ नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं. छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपना नाम बनाने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शादी के बाद छत्तीसगढ़ की बहू बन गई हैं. जी हां, क्योंकि विक्की मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. विक्की विलासपुर के एक बड़े कोयला उद्योगपति के बेटे हैं. विक्की खुद एक बिजनेसमैन हैं. विक्की 3 साल पहले अंकिता से पहली बार एक दोस्त के जरिए मिले और फिर दोस्त बन गए. बाद में प्यार परवान चढ़ा और अब दोनों आजीवन साथी बन गए. शादी के बाद आज घर में अंकिता की एंट्री हुई है. इस दौरान मिस्टर एंड मिसेज जैन ने मीडिया को पोज दिए.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी