Bigg Boss 15 Today Episode: अभिजीत बिचुकले देवोलीना के प्रति अनुचित टिप्पणी करने के बाद बड़ी मुसीबत को न्योता देते हैं. देवोलीना उस पर चिल्लाते हुए कहती हैं, 'लाइन क्रॉस मत करो'. दोनों में कड़वी लड़ाई हो जाती है, जिस पर सबका ध्यान जाता है. देवोलीना की शिकायत सुनने के बाद राखी अभिजीत से कहती हैं, 'दादा ये गलत था!' जिस पर अभिजीत ने जवाब दिया, 'तू कुछ भी मुद्दा मत बना!' वहीं, देवोलीना गुस्से से उस पर चिल्लाती है और कहती है, “मैंने कितनी बार चेतावनी दी है कि आप लाइन क्रॉस नहीं करेंगे मेरे साथ! मेरी अच्छाई का अगर आप फायदा उठाओगे, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा!'

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post