शाहिद कपूर (Shahid Kapoor on Nepotism) इन दिनों अपनी फिल्म 'जर्सी' (Shahid Kapoor Jersey) को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं. यह फिल्म 31 दिसंबर को थियेटर पर रिलीज होनी थी, पर मेकर्स ने इसकी रिलीज को टाल दिया है. एक बातचीत के दौरान ने एक्टर ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बात की. शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों को लेकर कहा कि उन्हें न तो मौके मिला और न ही वैसे लॉन्च जो आज के स्टार किड्स को मिल रहे हैं. बता दें कि बॉलीवुड में हमेशा से न्यूकमर्स की जगह स्टार किड्स को तवज्जो मिली है.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post