Bhuj: The Pride of India- महिला शक्ति के इस जज्बे को सलाम करते हुए अजय देवगन (Ajay Devgn) कहते हैं, " फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' उन 300 महिलाओं के अद्भुत और अविश्वसनीय साहस को सलाम करती है, जो युद्ध के बीचों-बीच अपने बच्चों को घरों में छोड़कर हवाई मैदान को ठीक करने में जुट गई. इन औरतों ने वतन की हिफाजत को अपने जान और परिवार वालों से भी ऊपर रखा और यही उन्हें असल हीरो बनाती हैं. जब मैंने ये कहानी सुनी तब से ये मेरे दिल में रह गई."

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post