कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के पिता शाम कौशल (Sham Kaushal) को काफी लंबे समय से जानती हैं, क्योंकि शाम कौशल बॉलीवुड में लंबे समय से काम कर रहे हैं. वे कई फिल्मों में स्टंटमैन, एक्शन डायरेक्टर और स्टंट कोर्डिनेटर के तौर पर जुड़े रहे हैं. उन्होंने कैटरीना कैफ की कुछ फिल्मों में भी काम किया था. एक्ट्रेस ने उनकी देखरेख में अपनी फिल्मों के कुछ स्टंट सीक्वेंस किए थे. बता दें कि शाम कौशल सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स के लिए स्टंट कर चुके हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post