Brahmastra First Motion Poster: 'ब्रह्मास्त्र (Brahmastra)' में लवबर्ड आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. वहीं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे स्टार्स की वजह से भी फिल्म चर्चा में है. फिल्म की घोषणा 2017 में की गई थी, जिसके बाद से लेकर अब तक, कई बार फिल्म की रिलीज डेट को टाला जा चुका है. कोरोनावायरस महामारी के कारण शूटिंग में भी थोड़ी देरी हुई है. अब लंबे इंतजार के बाद फिल्म के निर्माताओं ने ब्रह्मास्त्र के पहले मोशन पोस्टर की रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी