कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बहुत कम समय में अपनी जबरदस्त एक्ट से बॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बनाने में सफल साबित हुए हैं. उनकी फैन फॉलोइंग की लिस्ट भी काफी लंबी चौड़ी है. वहीं, कार्तिक बुधवार को News18IndiaChaupal का हिस्सा बने, जहां उन्होंने खुलकर हर सवालों का जवाब दिया. इस दौरान जब कार्तिक से जब पूछा कि इन दिनों किसके साथ उनकी लुका छुपी चल रही है, तो उन्होंने कहा, 'लुका छुपी किसी के साथ नहीं चल रही है. लुका छुपी मैंने बस एक फिल्म की थी, उसके अलावा यहां पर कोई लुका छुपी नहीं चल रही.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post