ईडी चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) के खिलाफ दर्ज 200 करोड़ रुपये के पीएमएलए मामले में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) से कई बार पूछताछ कर चुकी है. चंद्रशेखर ने कथित तौर पर जैकलीन फर्नांडिस को बहुत सारे लक्जरी गिफ्ट दिए थे. सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री का ही नहीं, हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. जिसके बाद अब सुकेश और जैकलीन की स्टोरी पर जल्दी ही कोई फिल्म या वेब सीरीज बनने जा रही है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी