अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) काफी लंबे वक्त से सुर्खियों में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फिल्म को 2021 में ही रिलीज होनी चाहिए थी, पर अब तक इसकी रिलीज डेट (Brahmastra release date) का ऐलान नहीं हुआ है. फिल्म पर 2018 से काम चल रहा है, पर किसी-न-किसी वजह से इसकी रिलीज में देरी हो रही है. अब जब अयान मुखर्जी ने फिल्म के सेट से कुछ फोटोज (Brahmastra Photos) शेयर कीं, तो उन्हें नेटिजेंस ने ट्रोल कर दिया. वे अयान से फिल्म की रिलीज को लेकर काफी कुछ कह रहे हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post