सारा अली खान (Sara Ali Khan) की कुछ लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिसमें वे किसी शादीशुदा महिला की तरह लग रही हैं. इन फोटोज (Sara Ali Khan marriage Photos) पर कोलकाता की लोकेशन दिखाई दे रही है, जिसमें वे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ नजर आ रही हैं. फोटोज में आप सारा अली खान को माथे पर बिंदी लगाए और मांग में सिंदूर भरे हुए देख सकते हैं. फोटोज देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस के मन में कई सवाल हैं. पहला सवाल तो यही है कि सारा ने कब, कहां और किससे शादी की? ये फोटोज इंस्टाग्राम पर फैनपेज से शेयर हुई हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post