हाल ही में आरआरआर (RRR) का ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जो दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है. अब आज 11 दिसंबर को आरआरआर (RRR Trailer Launch) की टीम मीडिया के सवालों के जवाब देने के लिए हैदराबाद पहुंची थी. जहां इवेंट के दौरान, आलिया ने अपने को स्टार राम चरण को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इवेंट के दौरान बताया कि राम चरण (Ram Charan) ने उन्हें इग्नोर किया, क्योंकि सेट पर दोनों की मुश्किल से ही बात होती थी. ऐसे में राम चरण ने तुरंत जवाब दिया और बोले उन्हें आलिया से बात करने में शर्म आ रही थी क्योंकि वह सुंदर हैं.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी