कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) किसी तरह का रिस्क लेना नहीं चाहते हैं. इसलिए अब गेस्ट लिस्ट में भी कटौती की जा रही है, हालांकि दोनों ने अपने को-स्टार्स, डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर को शादी में शामिल होने का न्यौता दे दिया है, लेकिन अब इस लिस्ट पर फिर से गौर फरमा रहे हैं. कैटरीना के कुछ खास दोस्त-रिश्तेदार शादी में शिरकत करने के लिए विदेश से आ रहे हैं, लेकिन नए ट्रैवेल गाइडलाइन से उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी