'इश्क न होना था (Ishq Na Hona Tha)' गाने के बारे में महक कहती हैं, 'ये एक बेहद रिदमिक किस्म का गाना है, इसके बोल बहुत सरल मगर दिल को छू लेने वाले हैं. इस गाने को जिस तरह से संगीतबद्ध किया गया है, वो भी काफी प्रभावी है जो लोगों को काफी पसंद आएगा.' वहीं, रिलीज होने के बाद यह गाना लोगों को पसंद आ रहा है. गाने पर लगातार कमेंट कर यूजर्स महक की अभिनय की तारीफ कर रहे हैं. महक आगे कहती हैं, 'इस गाने के बोल मुझे बेहद पसंद हैं. इस गाने को बनाने का ख्याल लॉकडाउन के दौरान तब आया, जब मैं डायरेक्टर संतोष परब से मिली.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post