राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के नाम पर ठगों ने फेक ईमेल आईडी बनाकर लोगों से 3 करोड़ रुपए ऐंठने का प्लान बनाया है. एक्टर ने फेक ईमेल की कॉपी शेयर की है, उसमें एक्टर के नाम से फिल्म एग्रीमेंट के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपए की मांग की गई है. वो तो समय रहते एक्टर को इस फर्जीवाड़े की जानकारी हो गई, तो उन्होंने बकायदा अपने इंस्टाग्राम पर सावधान रहने की चेतावनी जारी करते हुए पोस्ट शेयर किया.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी