'बिग बॉस 15' के ग्रैंड फिनाले (Bigg Boss 15 Grand Finale) का ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें राखी सांवत एक्स बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक, गौहर खान और गौतम गुलाटी को चैलेंज करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में कंटेस्टेंट की मजेदार परफॉर्मेंस देखी जा सकती है. बता दें कि ग्रैंड फिनाले में सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' के सितारे दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगे. इस सीजन में दर्शक 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देते हुए भी देखेंगे, जिनके निधन से उनके चाहने वाले सदमे में आ गए थे.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post