अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने बुधवार 26 जनवरी को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra and Nick Jonas) को मम्मी-पापा बनने की बधाई दी है. प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि वे सरोगेसी के जरिए एक बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं. इसके बाद, एक्ट्रेस को दुनिया भर में फैले उनके फैंस ने बधाई दी. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कुछ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करती हुई नजर आएंगी.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी