'बर्थडे पॉरी' (Birthday Pawri) और 'होली रंगीली होली' जैसे गानों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोरने वाले अर्राध्य मान (Arradhya Maan) जल्द ही कुछ नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान करेंगे. ये प्रोजेक्ट्स उनके पिछले प्रोजेक्ट्स से काफी अलग होंगे. अर्राध्य मान इन प्रोजेक्ट्स में काम शुरू करने के लिए बेताब हैं. हालांकि, उन्होंने इनसे जुड़ी किसी भी तरह की डिटेल शेयर करने से मना कर दिया है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी