मौनी रॉय (Mouni Roy Post Wedding Photos) ने 27 जनवरी को अपने करीबियों और दोस्तों की मौजूदगी में ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ सात फेरे लिए थे. एक्ट्रेस की शादी की खबर जिसने भी सुनी, वह हैरान रह गया. कपल ने साउथ इंडिया और बंगाली कल्चर के हिसाब से शादी की थी. मौनी रॉय ने शादी के बाद की कुछ फोटोज शेयर की हैं. ये फोटोज पूल पार्टी और म्यूजिक सेरेमनी की हैं. इन फोटोज पर अर्जुन बिजलानी के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा है.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post