आशा भोसले (Asha Bhosle) बहुत भावुक हो गईं. लता दीदी का यूं अचानक जाना उनके लिए एक बड़े दर्द से कम नहीं हैं और मीडिया से बात करते-करते उनकी आंखे भी नम हो गईं. आशा भोसले ने कहा कहा, 'मैं जब भी कहीं जाती थी, तो दीदी से आशीर्वाद लेती थी, वो मुझे कहती थीं कि हमेशा मेरे पैर मत छुआ करो. मेरा आशिर्वाद तुम्हारे साथ हमेशा है. भले तू यहां आए या न आए. माई, बाबा और मैं हमेशा तुम्हारे नजदीक रहेंगे.'

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post