Entertainment News. फिल्म के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा द कश्मीर फाइल्स उस बर्बरता की सच्चाई को उजागर करती है जिसे कश्मीरी पंडितों ने भुगता है. अपने परिवार के सामने बहन और बेटियों की इज्जत तार-तार कर दी गई. बर्बर हमलों में हमारे भाई बहन मार दिए गए. अपनी इज्जत, अपना सम्मान, अपनी जान की रक्षा के लिए कश्मीरी पंडित कश्मीर छोड़ने पर मजबूर हुए. एक वो काला इतिहास जिसके बारे में जब पढ़ते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. आत्मा रोती है. आजादी के बाद हमारे अपने देश में हमारी धरती पर हमारे भाई बहनों के साथ ऐसे अत्याचार किए गए. इस बर्बरता की सच्चाई को बयान करती है कश्मीर फाइल्स.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी