Pawandeep-Arunita Photos: पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) और अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) इस समय अपने 'इंडियन आइडल 12' के सह-प्रतियोगी सायली कांबले और मोहम्मद दानिश के साथ अमेरिका में हैं. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये चारों अभी अमेरिका के दौरे पर हैं और कई शहरों में प्रदर्शन करेंगे. पवनदीप और अरुणिता की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में जहां पवनदीप फ्लोरल रेड शर्ट और ब्लू डेनिम में सबसे कूल लग रहे हैं, वहीं अरुणिता क्रॉप टॉप और ब्लू जींस में सबसे खूबसूरत लग रही हैं.

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post