Payal Rohatgi and Sangram Singh: होली से एक दिन पहले ट्विटर पर शादी की अनाउंसमेंट करके संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने ये बता दिया कि बस! अब कुछ ही महीनों में वो और पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) दोनों पति-पत्नी के अनोखे रिश्ते में बंध जाएंगे. ट्विटर पर संग्राम सिंह ने कहा, 'पायल एक बहुत ही अच्छी लड़की हैं. हम दोनों एक जैसे हैं, हर कपल की सोच और उनका रहन-सहन एक जैसा होना चाहिए. हमने मार्च में शादी की योजना बनाई थी, लेकिन दोनों काम की प्रतिबद्धताओं के कारण जुलाई में मेरे जन्मदिन के करीब शादी करेंगे. भगवान सब का भला करे.'

from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी
Previous Post Next Post