धर्मेंद्र (Dharmendra) ने गुरुवार 10 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस तनुजा (Tanuja) के साथ एक वीडियो (Dharmendra video) शेयर किया है. वीडियो में धर्मेंद्र को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि तनुजा, उनकी मां शोभना समर्थ और उनकी बहन नूतन के साथ उनके कितने अच्छे संबंध थे. बता दें कि धर्मेंद्र अगले साल रिलीज होने वाली करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे. फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और शबाना आजमी भी हैं.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी