Rakhi Sawant Viral Video: इस वीडियो में होली से ठीक एक दिन पहले राखी सावंत (Rakhi Sawant) ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं. राखी वीडियो में बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं. वह किसी शूटिंग सेट पर हैं, जहां वह कुलर के सामने खड़ी होकर मशहूर रैपर बादशाह के एक गाने 'गर्मी' पर थिरकती नजर आ रही हैं. वैसे तो राखी के वीडियो को लोग पसंद करते हैं, क्योंकि वह वीडियो के जरिए लोगों का मनोरंजन करती हैं, लेकिन इस बार लोगों को उनका वीडियो पसंद नहीं आया और राखी को ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी