जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी हॉस्पिटल से घर वापस आ गई है तो वह भी काम पर वापस लौट आई हैं. प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'सिटाडेल' के सेट पर वापस आने के बारे में पोस्ट किया. अमेजन स्टूडियो द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' उनकी आगामी साय-फाई टीवी ड्रामा सीरीज है. इसमें प्रियंका के साथ अभिनेता रिचर्ड मैडेन हैं और यह शो एक सम्मोहक भावनात्मक होने के साथ एक एक्शन से भरपूर जासूसी सीरीज है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी