एक वायरल वीडियो में दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) बैठने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन वह बैठ नहीं पा रही हैं. इसकी वजह उनकी मेटल ड्रेस है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्या खोसला ने मेटल की ड्रेस पहनी हुई है. इसी ड्रेस को एक्ट्रेस ने गाने में कैरी भी किया है. एक्ट्रेस कुर्सी पर बैठने की कोशिश करती हैं, लेकिन बैठ नहीं पाती. लोग उनकी मदद भी करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी वह बैठ ही नहीं पातीं.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी