ताजिकिस्तान के रहने वाले अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) अपने टैलेंट के दम पर दुनिया के सबसे छोटे सिंगर के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. उनकी मौजूदगी मुख्य रूप से एवलोड मीडिया नामक YouTube चैनल पर देखी जा सकती है, जिसके 350k से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. आज अपने टैलेंट और लुक्स की वजह से भले ही अब्दु ताजिक इंटरनेट का एक लोकप्रिय चेहरा बन चुके हैं, लेकिन उनके लिए बचपन में हुई उस ट्रैजडी को भुला पाना आसान नहीं है. अब्दु की हाइट और ग्रोथ क्यों रुकी, आइये आपको बताते हैं.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी