रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1985 की फिल्म 'साहेब' से की थी. उसके बाद उन्होंने 2000 में 'सुकन्या' के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा और 'संजीवनी' और 'भाभी' में भी नजर आईं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली फेमस कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से. इसके बाद उन्हें एकता कपूर के चर्चित शो 'कहानी घर घर की' में भी देखा गया. 'अनुपमा (Anupama)' ने उन्हें और ज्यादा ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी