एम्बर हर्ड (Amber Heard) की मुसीबतें जल्द ही खत्म होने वाली नहीं हैं. अब उनकी बीमा कंपनी ने भी उस हर्जाने का भुगतान करने से इनकार कर दिया है, जो एम्बर हर्ड को अपने पूर्व पति जॉनी डेप (Johnny Depp) को करना है. कंपनी ने कहा कि एम्बर ने अपने पूर्व पति जॉनी डेप को 'जानबूझकर' बदनाम किया है, इसलिए वह हर्ड की तरफ से जॉनी को दिए जाने वाले हर्जाने का भुगतान नहीं करना चाहती है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी