Entertainment Top-5 Videos: निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) एक बार फिर उसी जॉनर में एंट्री मारने जा रहे हैं, जिसमें उन्हें महारत हांसिल है. अनुराग टाइमलैस थ्रिलर के रूप में ‘दोबारा’ (Do Baaraa) ला रहे हैं. इस फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) और पवेल गुलाटी (Pavail Gulati) लीड रोल में नजर आएंगे. कुछ देर पहले ही बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है. निर्देशक अनुराग कश्यप की ये फिल्म पहले ही लंदन फिल्म फेस्टिवल, फैंटेसिया फिल्म फेस्टिवल समेत कई जगह दिखाई जा चुकी है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी