सलमान खान (Salman Khan) का शो 'बिग बॉस' अक्सर किसी ना किसी वजह को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है. अब बीते कुछ समय से देखा जा रहा है कि शालिन भनोट (Shalin Bhanot) लगातार बिग बॉस से और ज्यादा प्रोटीन युक्त भोजन की डिमांड कर रहे हैं. हालांकि बीते दिनों इसके लिए खुद बिग बॉस ने उन्हें फटकार लगाई थी. लेकिन वह अपनी बात पर अटल रहे. अब सलमान खान ने भी उन्हें लताड़ा है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी