Entertainment Top 5 Videos: फिल्म 'मिली' 2019 की मलयालम फिल्म 'हेलेन' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है. 'मिली' को फिल्म निर्माता मथुकुट्टी जेवियर द्वारा निर्देशित किया गया है, जिन्होंने मूल फिल्म का निर्देशन भी किया था. फिल्म में सनी कौशल और मनोज पाहवा भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. 'मिली' जाह्नवी और बोनी कपूर की पहली फिल्म है और यह 4 नवंबर को रिलीज होगी.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी