सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) अपनी शादी के बाद एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. लेकिन इस बार एक्टर अपनी पत्नी या अपनी शादी को लेकर नहीं, बल्कि उनकी एक गलती की वजह से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, इन दिनों उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक्टर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं. वीडियो में यूजर्स का ध्यान उनकी जींस पर लगे टैग पर गया तो यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. वायरल हो रहे इस वीडियो में नेटिजेंस एक्टर की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी