तबस्सुम ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया. बड़ी हुईं तो इंडियन टीवी का पहला टॉक शो 21 साल तक होस्ट किया. पॉप्युलर मैगजीन की एडिटर रहीं. फिल्म भी बनाई और फिर यूट्यूब पर अपना चैनल लॉन्च किया, जिसमें सिनेमा की सुनहरी यादों को शेयर किया. तबस्सुम अब नहीं हैं, लेकिन यूट्यूब चैनल तबस्सुम टॉकीज पर उनके कई वीडियो हैं, जिसके जरिए वो फिल्मी सितारों का कहानी लोगों तक बयां करती दिखाई देती हैं.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी