साउथ एक्ट्रेस महालक्ष्मी पहले से ही फिल्म मेकर रविंद्रन चंद्रशेखरन से दूसरी शादी कर चर्चा में बनी हुई है. इसके बाद मनोज मांचू ने भी हाल ही में दूसरी बार शादी की है. इसी बीच साउथ की एक एक और एक्ट्रेस के दूसरी शादी की चर्चा जोरों पर हैं. दरअसल, यहां हम साउथ की अभिनेत्री मीना को लेकर बात कर रहे हैं जिनके बारे में मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पति की मौत के बाद अब उन्होंने फिर से घर बसाने का मन बना लिया है. हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा किसी ने नहीं की है।.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी