कमाल आर खान (Kamaal R Khan) आलोचना के नाम पर बॉलीवुड सितारों को बुरा-भला कहते रहे हैं. उन्होंने अब शक्ति कपूर की बेटी और मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को टारगेट किया है, जिनकी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) 8 मार्च को रिलीज हुई. उन्होंने फिल्म में एक्ट्रेस के बिकिनी लुक का मजाक उड़ाते हुए उन्हें बॉडी शेम किया है और उनकी तुलना दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ और करीना कपूर से की है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी