'हेमा मालिनीः बेयॉन्ड द ड्रीम गर्ल' (Hema Malini: Beyond The Dream Girl) में हेमा मालिनी की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी हैं. कुछ जो उनके सास-ससुर यानी धर्मेंद्र के माता-पिता से जुड़े हैं. अभिनेत्री की बायोग्राफी में इस बात का भी जिक्र है कि जब भी धर्मेंद्र के पिता हेमा के पिता या भाई से मिलते वह उनके साथ पंजा लड़ाते थे और जब वह इसमें दोनों को हरा देते तो 'घी' ना खाने के लिए उनकी टांग भी खींचते थे.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी