Harman Baweja: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिनका डेब्यू बड़ा शानदार हुआ था, पर वे लोगों की नजरों से ऐसे गायब हुए कि उनके बारे में दर्शकों को अब कोई जानकारी नहीं है. ऐसे ही एक एक्टर हैं हरमन बावेजा, जो अपनी डेब्यू फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए थे. प्रियंका के साथ उनका अफेयर भी काफी सुर्खियों में रहा था. लोग उनकी तुलना ऋतिक रोशन से करने लगे थे. हरमन को लेकर पिछले महीने खबर आई थी कि उन्हें फिल्म 'यारियां 2' में कास्ट किया गया है.
from Latest News मनोरंजन News18 हिंदी